साध्वी प्रज्ञा के सहयोगी की याचिका पर केंद्र व एनआईए को नोटिस
ब्रह्मचारी ने याचिका में जांचकर्ताओं द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। न्यायालय ने तीनों पक्षों से अपने जबाव के साथ छह अप्रैल को उपस्थित होने को कहा है।
साध्वी प्रज्ञा के करीबी अनंत ब्रह्मचारी ने कुछ दिन पहले आत्महत्या की कोशिश की थी। उन्हें पांच जनवरी को जंगपुरा स्थित एक फ्लैट में बेहोशी की हालत में पाया गया था।
उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनका जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण बेहोश होने का इलाज किया गया।
सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एस. एन. ढींगरा ने यह भी कहा कि मामले के सम्बंध में ब्रह्मचारी द्वारा की गई यात्रा के लिए उन्हें भत्ता दिया जाए।
याचिका में ब्रह्मचारी ने कहा है, "एनआईए पूछताछ के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा तय किए गए दिशादिर्नेशों का पालन नहीं कर रही है।"
ब्रह्मचारी के वकील जितेश विक्रम श्रीवास्तव के मुताबिक उनके मुवक्किल अपने दो वकीलों के साथ पूछताछ के लिए एनआईए के पास गए थे लेकिन उनके सहयोगियों को ब्रह्मचारी के साथ अंदर नहीं जाने दिया गया।
कहा जा रहा है कि मालेगांव की एक मस्जिद में 29 सितम्बर 2008 को हुए विस्फोट के पीछे साध्वी प्रज्ञा का हाथ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications