कश्मीर घाटी में बर्फीली हवाओं से बढ़ी सर्दी
श्रीनगर में मौसम विभाग के एक अधिकारी आर. एल.पंडिता ने बताया, "लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कारगिल में यह 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में आसमान साफ रहने की वजह से तापमान में गिरावट आई है।"
राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो रविवार को शून्य से 3.7 डिग्री नीचे था।
मौसम विभाग के अनुसार पहलगाम में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रविवार को 16.1 डिग्री था। गुलमर्ग में यह शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू में सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंडिता ने बताया, "श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा और जम्मू में यह औसत से तीन डिग्री कम रहा।"
उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोक्ष के मामूली असर के कारण घाटी में सोमवार और मंगलवार को हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
घाटी भर में भारी बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन काफी बढ़ गई है।
एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया, "सड़कों पर फिसलन बढ़ने की वजह से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। फिसलन भरी सड़कों के कारण यातायात का संचालन जम्मू से श्रीनगर की ओर तो किया जा रहा है लेकिन श्रीनगर से जम्मू के लिए राजमार्ग पर वाहन चलाने की अनुमति नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications