झारखण्ड में 3 नक्सली जेल से फरार
चायबासा जेल के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "तीन कुख्यात नक्सली धीरेंद्र, संदीप और निर्भय जेल तोड़कर फरार हो गए। वे पिछले दो-तीन साल से जेल में बंद थे।"
वे तीनों प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की क्षेत्रीय समिति के सदस्य थे।
संदीप और धीरेंद्र कथित तौर पर 2002 और 2003 में सारंदा जंगल में घात लगाकर हमला किए जाने की दो घटनाओं में शामिल रहे थे। इन हमलों में 40 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।
पुलिस का कहना है कि इन तीनों का जेल से फरार होना राज्य की नक्सल-विरोधी कार्रवाइयों के लिए बड़ा आघात है।
झारखण्ड पुलिस के प्रवक्ता आर.के. मलिक ने बताया, "यह वास्तव में पुलिस के लिए आघात है।"
पुलिस को आशंका है कि नक्सली सारंदा जंगल में फिर से एकजुट हो रहे हैं।
फरार हुए नक्सलियों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications