धूमल ने मण्डी में फॉरेंसिक लैब की आधारशिला रखी
शिमला, 16 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने मण्डी के भ्यूली में रविवार को क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की आधारशिला रखी। इस प्रयोगशाला का निर्माण लगभग 1.75 करोड़ रुपये से किया जाएगा।
इस प्रयोगशाला में बायोलॉजी, सीरोलॉजी, कैमिस्टो, टैक्सिकोलॉजी और भौतिक विज्ञान जैसी शाखाएं कार्य करेंगी, ताकि समय पर प्रयोगशाला में आने वाले सैम्पलों की जांच की जा सके।
इस अवसर पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री जयराम ठाकुर, पुलिस महानिरीक्षक बी.एन.एस. नेगी, फॉरेंसिक निदेशक डा. जी.सी. गौड़, उपायुक्त डा. अमनदीप गर्ग, पुलिस अधीक्षक पी.डी.प्रसाद, मण्डी नगर परिषद की अध्यक्ष सुशीला शौंखला एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications