सबरीमाला हादसा : राहुल रविवार को करेंगे दौरा
वेंदिपेरियार (केरल), 16 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी रविवार को सबरीमाला मंदिर के समीप भगदड़ वाले उस स्थान का दौरा करेंगे जहां 102 तीर्थयात्रियों की जानें गईं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चेन्निथला ने कहा कि राहुल गांधी रविवार सुबह भगदड़ वाले स्थान का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि गांधी प्रधानमंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव आर. गोपालकृष्णन की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए शनिवार को अलाप्पुझा पहुंचे।
गांधी के साथ चेन्निथला और राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पी.सी. विष्णुनाध भी होंगे।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात वेंदिपेरियार कस्बे के समीप पुलुमेदु में भगदड़ की यह घटना हुई। सबरीमाला पहाड़ी पर करीब एक लाख श्रद्धालु मकर ज्योति को देखने के लिए एकत्रित हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications