मेरे पिता सुलझाएंगे सभी पारिवारिक समस्याएं : कणिमोझी
करुणानिधि के परिवार में समस्याएं उत्पन्न होने के बाद पहली बार एक टीवी चैनल को दिए अपने लंबे साक्षात्कार में कणिमोझी ने कहा, "2जी स्पेक्ट्रम से जुड़ीं सभी समस्याओं, दूरसंचार मंत्री ए. राजा का इस्तीफा तथा इस विवाद से हमारे परिवार में उत्पन्न सभी समस्याओं को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।"
शनिवार को एशियानेट टीवी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्यसभा सदस्य कणिमोझी ने चैनल के समाचार संपादक टी.एन. गोपाकुमार के साथ साक्षात्कार में कहा, "ऐसी ही समस्याएं सभी परिवारों में आती हैं और हमें विश्वास है कि हमारे पिता इन समस्याओं को जल्द ही सुलझा लेंगे।"
मुल्लापेरियार बांध के मुद्दे से तमिलनाडु और केरल के बीच उत्पन्न विवाद पर कणिमोझी ने कहा कि सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए बेहतर यह होगा कि राजनीति से ऊपर उठकर दोनों राज्य इसका उचित समाधान खोजें।
उल्लेखनीय है कि टीवी चैनल पर कणिमोझी का साक्षात्कार रविवार को रात 10 बजे प्रसारित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications