कश्मीर हालात पर उमर और सेना अधिकारी के बीच चर्चा
जम्मू, 16 जनवरी (आईएएनएस)। सेना के उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल के.टी. परनायक और जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को सेना की संख्या में कमी एवं सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (एएफएसपीए) में कटौती के मुद्दे पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री अब्दुल्ला और परनायक के बीच यह पहली बैठक है।
ज्ञात हो कि परनायक को उत्तरी कमान का जनरल ऑफिसर कमाडिंग इन चीफ एक जनवरी को बनाया गया।
एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया, "बैठक दो लोगों के बीच हुई।" लेकिन 40 मिनट तक चली बैठक में हुई चर्चा का ब्योरा नहीं दिया गया।
सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि बैठक में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस के मंसूबों की पृष्ठभूमि में राज्य के पूरे हालात पर चर्चा हुई।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में जम्मू एवं कश्मीर से सेना की संख्या में कमी और एएफएसपीए में कटौती पर प्रमुखता से चर्चा हुई। इन मुद्दों पर मुख्यमंत्री और सेना के बीच मतभेद उभर आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications