निर्वाचन आयोग के बंगाल दौरे का फैसला आश्चर्यजनक : करात

कोलकाता, 16 जनवरी (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव प्रकाश करात ने रविवार को कहा कि निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के पश्चिम बंगाल दौरे का फैसला अप्रत्याशित और अनुपयोगी है।

केंद्रीय गृह मंत्री की आलोचना करते हुए करात ने कहा कि पी. चिदम्बरम नक्सलियों और तृणमूल कांग्रेस के सम्बंधों की अनदेखी कर रहे हैं।

पार्टी पोलित ब्यूरो की दो दिवसीय बैठक के समापन पर मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए करात ने कहा, "निर्वाचन आयोग ने बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व वाली टीम और बाहरी राज्य के पुलिस अधिकारियों को पश्चिम बंगाल भेजने का जो निर्णय लिया है, वह अप्रत्याशित कदम है। मुझे नहीं लगता कि यह टीम निष्पक्ष चुनाव करवाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में राज्य प्रशासन की मदद कर पाएगी।"

उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानता इस अनुपयोगी दौरे का क्या कारण है। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि विपक्ष द्वारा हिंसा भड़काने के तमाम उपाय किए जाने और वाम मोर्चा सरकार को निशाना बनाए जाने के बावजूद हमें विश्वास है कि राज्य के लोग यह महसूस करेंगे इस तरह की हिंसा तुच्छ राजनीतिक हित साधने के लिए फैलाई जा रही है।"

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने राज्य में हाल में हुई व्यापक हिंसा के कारण हालात का जायजा लेने के लिए अपनी टीम भेज रही है। राज्य में इसी वर्ष मई में विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+