पेट्रोल मूल्य वृद्धि : सीटू की हड़ताल सोमवार को
सीटू के प्रदेश अध्यक्ष श्यामल चक्रवर्ती ने पत्रकारों को बताया कि हड़ताल दोपहर से शुरू होगी। हड़ताल से निजी वाहनों को छूट दी गई है।
चक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वह लोगों के साथ धोखा कर रही है।
उन्होंने कहा, "कभी वे कहते हैं कि केंद्र सरकार ने निर्णय करने से पहले उनसे सलाह नहीं ली। कभी कहते हैं कि उन्होंने विरोध किया लेकिन उन्होंने मूल्य वृद्धि करने की अपनी अनुमति दे दी।"
उल्लेखनीय है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में शामिल दूसरी सबसे बड़ी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पेट्रोल की कीमत बढ़ाए जाने पर शिकायत की है कि सरकार ने उससे इस मसले पर सलाह नहीं ली।
पार्टी का कहना है कि वह सरकार के इस निर्णय के खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications