जनता दल (सेक्युलर) का महाधिवेशन 19 जनवरी से
दो दिनों के महाधिवेशन का आयोजन पैलेस ग्राउंड्स में होना है। इसमें देश भर से करीब 1000 शिष्टमंडल हिस्सा लेंगे। देश भर में पार्टी का विस्तार करने और उसका आधार बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करने के साथ ही महाधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी किया जाएगा।
पार्टी के महासचिव कुंवर दानिश अली ने कहा, "देश में उभरते हिंदू आतंकवाद समूहों सहित बढ़ती धार्मिक कट्टरता के खिलाफ एकजुट होने के लिए यह बैठक सभी धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों को आगाह करेगी। बैठक में लोगों से किसान, दलित, अल्पसंख्यक समर्थक और भ्रष्टाचार मुक्त राजनीतिक दल का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।"
उन्होंने बताया कि महाधिवेशन में देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसमें भ्रष्टाचार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दोहरे मापदंड का खुलासा किया जाएगा।
अली ने बताया कि महाधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी, कर्नाटक में विधायक दल के नेता एच.डी. रेवन्ना सहित पार्टी के अन्य नेता शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications