फरीदकोट में दो गुट आपस में भिड़े, तनाव
फरीदकोट, 16 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के फरीदकोट जिले में रविवार को दो गुटों के आपस में भिड़ जाने से तनाव की स्थिति पैदा हो गई। बहरहाल, पुलिस ने सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर एक धार्मिक मुद्दे पर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों में आंशिक संघर्ष भी हुआ।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह घटना फरीदकोट रोड पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। बाद में विवाद का शंतिपूर्ण हल निकाल लिया गया लेकिन हमारी जांच अभी जारी है।"
इस बीच संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि विवाद और न बढ़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications