पेट्रोल मूल्यवृद्धि का आंध्र में विरोध

तेलगु देशम पार्टी (तेदेपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में राज्य के विभिन्न हिस्सों में रविवार को अलग-अलग विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा नेताओं ने महंगाई और मूल्य वृद्धि के खिलाफ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पुतले जलाए। इसके लिए हैदराबाद स्थित पार्टी कार्यालय से यात्रा निकाली गई।

प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता बंडारू दत्तात्रेय ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "यह ऐसी सरकार है जिसका आम आदमी से कोई सरोकार नहीं है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।"

तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि संप्रग सरकार ने छह सालों में 19 बार पेट्रोल की कीमतें बढ़ाई हैं। इससे साबित होता है कि यह सरकार उन नीतियों का पालन कर रही है जो जनता के हितों के खिलाफ हों।

उन्होंने कहा, "महंगाई के कारण लोगों ने संक्रांति नहीं मनाई। पेट्रोल की कीमतों को बढ़ाकर उनके ऊपर और भी बोझ लाद दिया गया।"

माकपा तथा भाकपा के कार्यकर्ताओं ने गुंटूर तथा विजयवाड़ा में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+