करात ने महंगाई पर संप्रग की आलोचना की
पार्टी की पोलित ब्यूरो की बैठक के बाद संवाददतााओं को सम्बोधित करते हुए करात ने कहा, "जहां तक महंगाई का सवाल है, पेट्रोल की कीमतें एक बार फिर 2.52 पैसे बढ़ा दी गई हैं। एक तरफ सरकार जहां महंगाई को हवा दे रही है वहीं दूसरी तरफ वह महंगाई रोकने की कोशिशें करने का दावा कर रही है।"
उन्होंने कहा, "सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम रही है। हम सरकार से खाद्य पदार्थों को वायदा बाजार से अलग करने की लगातार मांग कर रहे हैं।"
करात ने कहा, "हम इस मुद्दे पर अन्य वामपंथी दलों तथा धर्मनिरपेक्ष दलों से बातचीत करेंगे और देशव्यापी आंदोलन छेड़ने की योजना बनाएंगे।"
करात ने पेट्रोल की कीमतों में हुई वृद्धि पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा चुप्पी साधे रखने की भी आलोचना की।
उन्होंने कहा, "वे (तृणमूल कांग्रेस) इस सरकार में शामिल हैं। उन्हें यह जवाब देना ही होगा कि वे कैसे ऐसी नीतियों का समर्थन कर रहे हैं जो आम आदमी के खिलाफ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications