शेयर बाजार में कारोबार पर प्रतिबंध नहीं : अनिल अंबानी
उद्योगपति ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, " सेबी ने उनकी कम्पनियों रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस नेचुरल र्सिोसेज और उनके अन्य निदेशकों को शेयर बाजार में कारोबार करने से प्रतिबंधित अथवा वर्जित नहीं किया है।"
उन्होंने कहा, "सेबी ने रिलायंस अनिल धीरूभाई अम्बानी समूह की किसी कम्पनी अथवा व्यक्ति द्वारा शेयर और कर्ज के संसाधन जुटाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है।"
अंबानी ने कहा कि उनकी दो कम्पनियों पर लगाया गया 25-25 करोड़ रुपये का निपटान शुल्क न तो 'दंड' था और न ही 'जुर्माना' और इसका भुगतान बिना किसी परेशानी के कम्पनी के निदेशकों द्वारा किया गया।
उन्होंने कहा कि सेबी के दिशा निर्देशों के मुताबिक जो जानकारी प्रस्तुत की गई और जिन पर चर्चा हुई है उसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications