दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास सोमवार से
नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास सोमवार से मध्य दिल्ली स्थित इंडिया गेट के निकट होगा जो चार दिन चलेगा। इस दौरान इलाके की सड़कों पर यातायात सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार 26 जनवरी को आयोजित होने वाले 62वें गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास राजपथ पर सोमवार से शुक्रवार तक होगा।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "विजय चौक, राजपथ और इंडिया गेट से परेड का पूर्वाभ्यास सुबह नौ से दोपहर 12 बजे के बीच होगा। इस कारण इलाके में यातायात सुबह आठ बजे से बंद रहेगा।"
दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यातायात पर प्रतिबंध के मद्देनजर वे इंडिया गेट और इसके आसपास के इलाके में वाहन ले जाने से बचें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications