तनाव घटाना है तो ब्लूबेरी खाओ

एक्सप्रेस.को.यूके की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन से करीब एक करोड़ लोग प्रभावित हैं।

नई खोज में पाया गया कि ब्लूबेरीज में पाए जाने वाले बायो-एक्टिव पदार्थ एंथोकायनिंस से हाइपरटेंशन से बचाव होता है।

शोध के दौरान पाया गया कि जिन लोगों ने हफ्ते में कम से कम एक बार मुट्ठीभर ब्लूबेरीज खाईं उनमें दिल की बीमारी का खतरा करीब 10 फीसदी कम पाया गया। जबकि जो लोग हफ्ते में एक बार भी ब्लूबेरी नहीं खाते हैं उन्हें इस तनाव और दिल की बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है ।

सुपरफूड की खोज पहले ही की जा चुकी है जिससे धमनियों की सख्ती को रोका जा सकता है। धमनियों में सख्ती की वजह से दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं सुपरफूड से कैंसर और अलजाइमर जैसी बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलती है।

एंथोकायनिन में फ्लेवोनॉयड नामक पदार्थ पाया जाता है। ईस्ट एंग्लिया विश्वविद्यालय और हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय की तरफ से किया गया यह शोध अपनी तरफ का ऐसा पहला शोध है जिसमें इतने बड़े पैमाने में हाइपरटेंशन पर अलग-अलग फ्लेवोनॉयड्स का अध्ययन किया गया।

इस शोध में 14 साल तक एक लाख 34 हजार महिलाओं और 47 हजार पुरुषों पर वैज्ञानिकों ने अध्ययन किया। इनमें से किसी को भी इस अध्ययन के शुरू में हाइपरटेंशन की शिकायत नहीं थी।

अध्ययन में शामिल लोगों से हर दो साल पर एक स्वास्थ्य प्रश्नावली भरने को कही जाती थी। इसके अलावा हर चार साल पर इनके खान-पान का अध्ययन किया जाता था।

14 साल के अध्ययन के दौरान कई लोगों को फ्लेवोनॉयड्स का सेवन कराया गया, और कुछ लोगों को नहीं। इस अध्ययन के दौरान जिन लोगों को फ्लेवोनॉयड्स का सेवन नहीं कराया गया उनमें से 35 हजार लोगों में हाइपरटेंशन की शिकायत पाई गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+