हैती का सहयोग कर रहा है स्पेन
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक रुबालकाबा ने कहा , "स्पेन अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगा। हमने जैसा कहा था उसके अनुसार वहां आर्थिक मदद उपलब्ध करा रहे हैं।" उन्होंने कहा कि स्पेन की सरकार ने 12 जनवरी 2010 को आए भूकम्प के बाद 22.1 करोड़ डॉलर की सहायता उपबलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा था।
रुबालकाबा ने कहा, "स्पेन हैती के पुनर्निर्माण में सहायता कर रहा है जैसा कि हमने फैसला किया था। हम अभी तक हालांकि काम से संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि वहां बहुत कुछ किया जाना बाकी है।"
स्पेन की सरकार ने इसके अलावा 13 लाख डॉलर की अतिरिक्त आपातकालीन सहायता राशि देने की घोषणा की थी। इस राशि को हैजे से पीड़ित लोगों पर खर्च किया जाना है।
उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2010 से अब तक हैती में हैजे से 3,800 लोगों की जान जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications