नेपाल में राष्ट्रपति ने शुक्रवार तक नई सरकार गठित करने को कहा

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा है, "संविधान सभा में प्रतिनिधित्व रखने वाले सभी राजनीतिक दलों से 21 जनवरी तक एक राष्ट्रीय सरकार गठित करने के लिए कहा जा रहा है।"

यह दूसरी बार है जब नेपाल के राष्ट्राध्यक्ष ने राजनीतिक दलों से कहा है कि आपसी मतभेद अलग रखते हुए एक व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाए जिसका नाम सबको स्वीकार्य हो।

राष्ट्रपति जुलाई 2010 में प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के इस्तीफे के बाद भी ऐसी ही अपील की थी, लेकिन राजनीतिक दल सर्वसहमति कायम करने में विफल रहे थे।

अगर राजनीतिक दल आपसी सहमति पर नहीं पहुंचते हैं तो राष्ट्रपति बहुमत की सरकार बनाने के लिए कहेंगे, जिसका मतलब हो फिर से चुनाव।

पिछले वर्ष नेपाली संसद ने नए प्रधानमंत्री को चुनने के लिए 16 दौर के चुनाव करा चुकी है, लेकिन सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर आम राय नहीं बन पाई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+