ब्राजील में मूसलाधार बारिश से मरने वालों की संख्या 610 हुई (लीड-1)
रियो डी जनेरियो, 16 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के रियो डी जनेरियो प्रांत में मूसलाधार बारिश के कारण मरने वालों की संख्या 610 तक पहुंच गई है। अधिकारियों के मुताबिक राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार आपातकालीन अधिकारियों के आंकडों के मुताबिक बाढ़ और भूस्खलन की वजह से नोवा फ्रिबर्गो में 274, तेरेसोपोलिस में 263, पेट्रोपोलिस में 55 और सुमिदोउरो में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। साओ जोसे में दो लोग मारे गए हैं।
प्रांतीय आधिकारियों के मुताबिक मृतकों की याद में सात दिन के शोक की आधिकारिक घोषणा की गई है।
बाढ़ और बारिश से लापता हुए लोगों के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। लोग अभी भी भूस्खलन में फंसे हुए हैं। शुक्रवार रात को बिजली में कटौती की वजह से राहत एवं बचाव कार्य में बाधा आ रही थी।
रियो डी जनेरियो के गवर्नर ने बताया कि प्रांत में एक सप्ताह के शोक की घोषणा नहीं की है।
क्षेत्रीय अधिकारियों के आंकड़ों के मुताबिक लगभग 6,050 लोग अपने घर खो चुके हैं और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए 7,780 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। क्षेत्र में बहुत बड़े इलाके में बिजली, पानी और टेलीफोन सेवाएं ठप्प हो गई हैं।
राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ ने हेलीकॉप्टर से प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण किया और लोगों से बात की। डिल्मा ने पीड़ितों के एक 5.9 करोड़ डॉलर की सहायता राशि की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications