ब्राजील में बारिश से मरने वालों की संख्या 549 हुई
रियो डी जनेरियो, 16 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील में बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 549 तक पहुंच गई है। अधिकारियों के मुताबिक राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक प्रांतीय आधिकारियों के मुताबिक मृतकों की याद में सात दिन के शोक की आधिकारिक घोषणा की गई है।
बाढ़ और बारिश से लापता हुए लोगों के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। लोग अभी भी भूस्खलन में फंसे हुए हैं। शुक्रवार रात को बिजली में कटौती की वजह से राहत एवं बचाव कार्य में बाधा आ रही थी।
आपातकालीन अधिकारियों के आंकडों के मुताबिक बाढ़ और भूस्खलन की वजह से नोवा फ्रिबर्गो में 248, तेरेसोपोलिस में 238, पेट्रोपोलिस में 43 और सुमिदोउरो में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। साओ जोसे में दो लोग मारे गए हैं।
रियो डी जनेरियो के गवर्नर ने बताया कि प्रांत में एक सप्ताह के शोक की घोषणा नहीं की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications