ब्राजील में विमान दुर्घटनास्त, 6 मरे
रियो डी जनेरियो, 16 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य ब्राजील के पर्वतीय क्षेत्र में मौसम खराब होने की वजह से एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार सभी छह लोग मारे गए। अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई है।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक अग्निशमन विभाग ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात गोइस राज्य के सेनाडोर कनेडो में विमान दुर्घटनास्त हो गया। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
एक इंजन वाले विमान में दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले विस्फोट हुआ और उसके बाद उसमें आग लग गई। विमान ने ब्राजिलीया से गोइआनिया के लिए उड़ान भरी थी।
अग्निशमन विभाग के मुताबिक इस हादसे में मारे गए लोगों में एक 12 वर्षीय बच्चा भी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications