सबरीमाला हादसा : 11 श्रद्धालुओं के शव हैदराबाद लाए गए
भगदड़ में मारे गए कृष्णा जिले के तीन, निजामाबाद और गुंटूर जिलों के दो-दो और महबूबनगर, नलगोंडा, करीमनगर और प्रकासम जिलों के एक-एक पीड़ितों के शवों को तीन हवाई जहाजों से चेन्नई से भेजा गया।
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शवों को लेने के लिए राज्य मंत्री कासू वैंकटकृष्णा रेड्डी, शंकर राव, जुपाली कृष्णा राव, डी.के. अरुणा, पार्थसारथी और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एम. शशिधर रेड्डी उपस्थित थे।
इसके बाद एम्बुलेंस से शवों को उनके गृह नगर भेजा गया। मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शवों को भेजने के लिए व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।
भगदड़ में मारे गए अन्य 11 पीड़ितों के शवों को रविवार रात तक लाया जा सकता है।
इस बीच मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी ने पीड़ितों के प्रत्येक परिवार को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों के इलाज में सभी आवश्यक मदद पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications