उड़ीसा दोगुना मजबूत होगा नक्सल विरोधी बल
राज्य गृह विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को आईएएनएस से कहा कि राज्य में अब 50 एसओजी इकाइयां हैं जिनमें लगभग 2,400 कर्मी हैं। अगले दो महीनों में सरकार अन्य 50 इकाइयां गठित करने जा रही है।
राज्य में इस समय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सात, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पांच और विशिष्ट नक्सल विरोधी बल-कमांडो बटालियन्स फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) की एक बटालियन तैनात है। इनमें से अधिकांश नक्सल विरोधी अभियानों में लगे हुए हैं। प्रत्येक बटालियन में लगभग 1,100 कर्मी हैं।
सरकार ने एसओजी की ताकत बढ़ाने का निर्णय न केवल केंद्रीय बलों पर निर्भरता कम करने के लिए बल्कि पिछले दो महीनों में नक्सल विरोधी अभियानों की सफलता को देखते हुए लिया है। इन अभियानों में 20 अधिक उग्रवादी मारे गए हैं। इन अभियानों में एसओजी कर्मियों की अहम भूमिका रही है।
सरकार को भरोसा है कि एसओजी इकाइयां बढ़ने से वामपंथी विद्रोहियों का बेहतर तरीके से निपटने में मदद मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि उड़ीसा के 30 जिलों में से आधे से ज्यादा में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications