पंजाब में नए मंत्री ने शपथ ली
पंजाब राजभवन में राज्यपाल शिवराज पाटील ने रविवार को बाथ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ समारोह में उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, विधानसभा अध्यक्ष निर्मल सिंह कहलों सहित अन्य मंत्री और विधायक मौजूद रहे।
प्रकाश सिंह बादल के भतीजे और वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह के इस्तीफा देने की वजह से मंत्रिमंडल में जगह रिक्त हुई थी। मनप्रीत के अकाली दल नेतृत्व के साथ नीतिगत मामलों को लेकर मतभेद हो गए थे। बाद में मनप्रीत को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया था।
पेशे से किसान बाथ तीन बार से विधायक हैं। फिलहाल वह श्री हरगोबिंदपुर सीट से विधायक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications