अमृतसर में चीनी मांजे पर रोक

हादसों के बाद अमृतसर पुलिस ने जहां शहर में इस मांजे के इस्तेमाल और बिक्री पर रोक लगाई है, वहीं प्रशासन पूरे अमृतसर जिले में इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है।

ज्ञात हो कि स्कूल अध्यापक केवल सिंह की गुरुवार को अपनी मोटरसाइकिल से शहर के एक रिहायशी इलाके में जाते समय मांजे से गर्दन कट जाने से मौत हो गई थी।

पीड़ित के एक रिश्तेदार ने बताया, "मांजे से घाव इतना गंभीर और गहरा था कि इसे देखकर डॉक्टरों ने कहा कि लगता है कि गर्दन को कृपाण से रेतकर काटा गया है।"

उन्होंने बताया, "गर्दन से खून बहुत बह चुका था। हालांकि उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्होंने पांच मिनट में दम तोड़ दिया।"

अमृतसर के पुराने शहरी इलाके में पतंग उड़ाना काफी लोकप्रिय है। चीन के इस मांजे का निर्माण प्लास्टिक के धातुओं से किया गया है जो पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक मांजे से काफी मजबूत है। चीन निर्मित इस मांजे की मांग अधिक है।

इस मांजे की जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डोर के खींचे जाने पर यह उस्तरे की तेज धार जैसी हो जाता है और इसकी वजह से छह से सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

अमृतसर के पुलिस उपायुक्त अमर सिंह चहल ने कहा, "हमने इस मांजे के इस्तेमाल और बिक्री पर रोक लगा दी है। यदि कोई इसे बेचते हुए पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई होगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+