ट्यूनीशिया में बच्चों को प्रशिक्षण देना चाहता अलकायदा
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार जेहादी वेबसाइट्स पर जारी 13 मिनट के ऑडियो संदेश में अलकायदा के नेता अबु मुसाब अब्दुल वदूद ने राष्ट्रपति जैनुल आबेदीन बेन अली के देश छोड़कर चले जाने के बाद ट्यूनीशियावाशियों से यह अनुरोध किया है।
गौरतलब है कि बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर बढ़ रहे जनाक्रोश और प्रदर्शन बढ़ने के कारण अली बेन शुक्रवार को देश छोड़कर सऊदी अरब चले गए थे।
भेज गए संदेश में वदूद ने कहा है, "अपने बच्चों को हथियार चलाना सीखने और फौजी अनुभव हासिल करने के लिए हमारे पास भेजिए।"
मानवाधिकार समूहों के अनुसार ट्यूनीशिया में पिछले साल मध्य दिसम्बर से सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच जारी झड़पों में 60 से अधिक लोग मारे गए।
संसद के पूर्व स्पीकर फॉयद म्बाजा को शनिवार को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications