पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के कार्यालय में अधिकारियों का फेरबदल
समाचार पत्र 'द नेशन' के अनुसार नर्गिस सेठी की जगह लाशरी को प्रधान सचिव नियुक्त किया है। इसके पहले लाशरी एस्टेब्लिशमेंट डिवीजन में तैनात थे।
सेठी को कैबिनेट डिवीजन में तैनात किया गया है। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कैबिनेट डिवीजन सचिव अब्दुल रौफ को एस्टेब्लिशमेंट डिवीजन में तैनात किया गया है। इसके साथ वह सूचना प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त प्रभार भी सम्भालेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications