मछुआरे की हत्या के मामले में केंद्र नहीं उठा रहा पर्याप्त कदम : जयललिता
चेन्नई में जयललिता ने एक बयान जारी कर कहा, "श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरे की 12 जनवरी को हत्या कर दी थी और उसके मोबाइल फोन और जाल को समुद्र में फेंक दिया था बावजूद इसके केंद्र सरकार इस मामले को शांत करने का प्रयास कर रही है।"
जयललिता ने कहा कि ऐसा लगता है कि भारत के पास अपने मछुआरों पर हो रहे इस तरह के हमलों को रोकने की क्षमता ही नहीं है।
तमिलनाडु और राज्य सरकार की आलोचना करते हुए जयललिता ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई करने की बजाय केंद्र सरकार मामले को शांत करने के लिए चुप्पी साधे हुए है।
राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 1974 में भारत और श्रीलंका के बीच किए गए समझौते के तहत भारतीय मछुआरों को काटचाथीवू द्वीप में मछली पकड़ने का अधिकार है।
गौरतलब है कि श्रीलंका ने इस बात से इंकार कर दिया था कि उसकी नौसेना द्वारा की गई गोलीबारी में भारतीय मुछआरे की मौत हुई है। भारत सरकार ने इस मामले में श्रीलंका के सामने कड़ा विरोध जताया था और कहा था कि इस तरह की परिस्थतियों में उसे बल प्रयोग से बचना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications