पूरे सौर मण्डल को निगल सकता है ब्लैक होल

एम 87 अब तक की विशालतम रचना है। पहले के अनुमानों में कहा गया था कि इसका भार सूर्य से तीन अरब गुणा ज्यादा है।

वैज्ञानिकों ने हवाई में एक विशेष दूरबीन के जरिए की गई खोज में यह पता लगाया कि यह पूराने अनुमानों से दोगुना ज्यादा भार वाला है।

समाचार पत्र डेली मेल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार यह देखा गया है कि एम 87 अब तक की सबसे विशाल और नजदीकी ब्रह्मांड में सबसे दूरवर्ती है, जो करीब पांच करोड़ प्रकाश वर्ष की दूरी पर है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि सम्भवत: इसकी रचना सैकड़ों छोटे ब्लैक होल्स के एक ही जगह विलय हो जाने से हुई होगी।

तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो आकाशगंगा के केंद्र में स्थित ब्लैक होल इससे 1000 गुणा छोटा है।

खगोलशास्त्री कार्ल गैबहार्डट का का कहना है, "यह हमारे पूरे सौर मण्डल को निगल सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+