चण्डीगढ़ में धूप खिली पर पारा लुढ़का
मौसम विभाग के अनुसार इस इलाके में पंजाब का अमृतसर शहर रविवार को सबसे सर्द रहा, जहां तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला और लुधियाना में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.3 और 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चण्डीगढ़ में रविवार को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार को 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "अमृतसर, लुधियाना, करनाल और हिसार सहित पंजाब, हरियाणा के विभिन्न हिस्सों और चण्डीगढ़ में रविवार तड़के कोहरा छाया रहा। कई दिनों से खिल रही धूप के बाद कोहरा देखा गया।"
उन्होंने बताया, "इस इलाके में तापमान में कमी देखी गई। आने वाले दिनों में भी कोहरा छाए रहने व तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।"
हरियाणा के अम्बाला, हिसार और करनाल शहरों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.3, 4.4 और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications