बेंगलुरू में जद (एस) पार्षद की हत्या

नगर निगम के प्रवक्ता ने बताया कि 35 वर्षीय अली पर बनाशंकरी इलाके के याराबनगर में हमला किया गया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

वह ब्रुहत बेंगलुरू महानगर पालिका (ग्रेटर बेंगलुरू सिटी कार्पोरेशन) के सदस्य थे। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 11.30 बजे हुई। दक्षिण बेंगलुरू की पुलिस उपायुक्त सोनिया नारंग से यह पूछने पर कि क्या इस हमले के पीछे किसी गिरोह का हाथ है, उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हम सभी पहलुओं से इस मामले की जांच कर रहे हैं।"

जद (एस) के राज्य ईकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने कन्नड़ समाचार चैनल के साथ बातचीत के दौरान कहा कि संभवत: राजनीतिक विद्वेष की वजह से उनकी हत्या की गई है और इसके पीछे पुलिस का हाथ है।

लोकसभा सदस्य कुमारस्वामी ने कहा कि मैं एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ लंदन गया था। मैं पूरे मामले की जानकारी एकत्र कर रहा हूं। उन्होंने कहा, "अली ने मुझसे कहा था कि उन्हें पुलिस से जान का खतरा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+