आर्दश बिल्डिंग ढहा दी जाए : पर्यावरण मंत्रालय
पर्यावरण मंत्रालय ने गत नवम्बर में सोसायटी को नोटिस जारी कर पूछा था कि क्यों न इमारत में अवैध तौर पर बनाई गई मंजिले ढहा दी जाएं।
मुम्बई के कोलाबा में यह 31 मंजिली इमारत मौलिक रूप से छह मंजिली बनाई जानी थी। इस इमारत में कारगिल युद्ध के जांबाजों और उनके परिजनों को आवास दिए जाने थे लेकिन बाद में इसमें अतिरिक्त मंजिले जोड़कर इसे 31 मंजिला बना दिया गया।
बाद में यह इमारत घोटालों से घिर गई और महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को नौकरशाहों और राजनीतिज्ञों के बीच साठगांठ के आरोपों के कारण पद छोड़ना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications