मिर्चपुर हिंसा : जाट समुदाय का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी
जींद रेलवे स्टेशन के समीप जाट महापंचायत के सदस्य शनिवार से रेलवे पटरी पर बैठे हुए हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। समुदाय ने मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है।
पिछले साल मिर्चपुर गांव उस समय सुर्खियों में आया था जब जाट समुदाय के लोगों ने दलित परिवारों के घरों में आग लगा दी थी। इसमें एक 70 वर्षीय बुजुर्ग और उसकी 18 वर्षीया विकलांग बेटी की जलकर मौत हो गई थी।
जाट महापंचायत ने राज्य सरकार से 15 जनवरी तक मांग स्वीकार करने को कहा था।
प्रदर्शकारियों ने मामले की जांच सीबीआई से कराने के साथ ही इसकी सुनवाई दिल्ली से हिसार स्थानांतरित करने और गिरफ्तार जाट युवकों को रिहा करने की भी मांग की है।
पिछले महीने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशन पर मामले की सुनवाई दिल्ली स्थानांतरित कर दी गई थी। इस मामले में जाट समुदाय के कुल 98 युवक गिरफ्तार किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications