ट्यूनीशिया की जेल में आग से 50 मरे

ट्यूनिश, 15 जनवरी (आईएएनएस)। ट्यूनीशिया की एक जेल में शनिवार को लगी आग में अथवा इससे बचने की कोशिश करने वाले लोगों पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा गोली चलाने से कम से कम 50 लोग मारे गए।

समाचार एजेंसी डीपीए ने चिकित्सा सूत्रों के हवाले से बताया कि ट्यूनीशिया के तटीय शहर मोनस्तिर की जेल में मृतकों की संख्या 50 के आस पास है।

लपटें उस समय उठीं जब जेल में बंद कैदी अपने गद्दों में आग लगाने लगे। इसके बाद आग तेजी से फैलने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसके बाद आग से बचने की कोशिश करने वाले कैदियों को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया। सुरक्षाकर्मियों की गोलियों से कई लोग मारे गए।

राष्ट्रपति जैनुल आबदीन बेन अली के शुक्रवार को सत्ता से हटने के बाद अव्यवस्था में डूबे ट्यूनीशिया की घटनाओं में से आगजनी की यह सबसे ताजा घटना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+