कोड़ा के सहयोगी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

रांची, 15 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय ने 915.26 करोड़ रुपये की हेराफेरी मामले में फंसे झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के सहयोगी विनोद सिन्हा के खिलाफ शनिवार को रांची की अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।

प्रवर्तन निदेशालय के सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "सिन्हा पर 25 से 30 कम्पनियों में निवेश करने का आरोप है। उस पर यह आरोप भी है कि उसने एक कंपनी में 650 करोड़ रुपये से अधिक निवेश किया है। वह 2009 के चाईबासा लोकसभा चुनाव में कोड़ा के लिए छह करोड़ रुपये खर्च करने का आरोपी भी है।"

आरोपपत्र धन की हेराफेरी निरोधक कानून के तहत दखिल किया गया।

उल्लेखनीय है कि सिन्हा छह माह से अधिक समय से जेल में हैं, जबकि कोड़ा एक वर्ष से अधिक समय से जेल में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+