शहरी क्षेत्रों में 663 लाख परिवारों के पास आवास नहीं

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शहरी क्षेत्रों में कुल 663 लाख परिवारों के लिए आवास की कमी है। इस प्रकार केवल 62़ 73 प्रतिशत शहरी परिवारों को ही पर्याप्त आवास उपलब्ध है।

ज्ञात हो कि शहरी गरीबों के लिए आवास देश में शहरी आवास की कमी का आकलन करने के लिए आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय ने 2006 में तकनीकी समूह का गठन किया था।

वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार देश भर के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 148़33 लाख आवासों की कमी थी। मकानों की कमी से निपटने के लिए उपयुक्त योजनाएं बनाना राज्य सरकारों का काम है, तथापि केंद्र सरकार ने देश के शहरी क्षेत्रों में मकानों की कमी से निपटने के लिए हाल ही में कई उपाय किए हैं।

इन उपायों में राष्ट्रीय शहरी आवास एवं पर्यावास नीति, 2007 तथा जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन, शहरी गरीबों के आवास के लिए ब्याज सब्सिडी योजना तथा भागीदारी में वहनीय आवास योजना शामिल हैं। इसके अलावा सरकार ने राज्यों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए राजीव आवास योजना की भी घोषणा की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+