चित्रकूट में राजनाथ सिंह को मानद उपाधि
चित्रकूट, 14 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह को चित्रकूट के विकलांगता विश्वविद्यालय ने अपने तीसरे दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को डी.लिट् की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
समारोह में 380 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस मौके पर राजनाथ सिंह को यह सम्मान विश्वविद्यालय के कुलपति रामभद्राचार्य ने सौंपा।
इस अवसर पर सिंह ने कहा, "बांदा के बलात्कार मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।" उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की तपोभूमि की सौगंध है, यदि अगली बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो यहां बेदाग मुख्यमंत्री होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications