कोलकाता में माकपा पोलितब्यूरो की बैठक शुरू
पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा की सरकार और केरल में वाम लोकतांत्रित मोर्चा सरकार का नेतृत्व माकपा करती है। दोनों राज्यों में एक महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी को कड़ी चुनौतियों का सामना करना है।
पोलितब्यूरो की बैठक ऐसे समय हो रही है जब पश्चिमी मिदनापुर जिले के लालगढ़ के समीप नेतई में आठ ग्रामीणों की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल का राजनीतिक माहौल गर्म है।
विपक्षी दलों का आरोप है कि हत्यारों ने माकपा द्वारा संचालित सशस्त्र शिविर में शरण ले रखी थी। माकपा ने इस आरोप से इंकार किया।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि पोलितब्यूरो राज्य की ताजा राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने के बाद पार्टी का रुख तय करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications