सैन्य कटौती मामला : जनरल सिंह ने कहा, सेना की बात की थी

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा बलों की संख्या में 25 फीसदी कटौती सम्बंधी केंद्रीय गृह सचिव जी.के. पिल्लै के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया को स्पष्ट करते हुए सेना प्रमुख वी.के. सिंह ने शनिवार को कहा कि पिल्लै ने अर्धसैनिक बल की बात की थी जबकि मैंने सेना के बावत बात कही थी।

यहां आयोजित एक सैन्य समारोह के बाद सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है, इस मसले पर भ्रम उत्पन्न हुआ है। पिल्लै ने अर्धसैनिक बलों की संख्या में कटौती की बात कही थी, जबकि मैंने सेना के संदर्भ में बात कही।"

सिंह ने कहा, "जाहिर सी बात है कि गृह मंत्रालय का कोई भी व्यक्ति सेना के बारे में कुछ नहीं कहेगा, क्योंकि यह रक्षा मंत्रालय के अधीन है। मुझे पूरा भरोसा है कि केंद्रीय गृह सचिव यह जानते हैं, इसलिए उन्होंने सिर्फ अर्धसैनिक बलों के बारे में कहा होगा।"

गौरतलब है कि पिल्लै ने शुक्रवार को कहा था कि केंद्र सरकार जम्मू एवं कश्मीर के लोगों का विश्वास जीतने के उपायों के तहत राज्य में सुरक्षा बलों की संख्या में 25 फीसदी की कटौती करेगी।

बाद में सेना प्रमुख ने संवाददाताओंे से कहा था कि "सेना अपने बलों में कटौती की जरूरत महसूस नहीं करती है। यदि वे अर्धसैनिक या पुलिस बलों की संख्या में कटौती करना चाहें तो मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा।"

सिंह ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि कश्मीर घाटी में सैनिकों की संख्या में कटौती सम्बंधी फैसला एकीकृत कमान लेगी। कमान में सेना की सुरक्षा वाहिनी, अर्धसैनिक एवं पुलिस बल शामिल हैं और इसका नेतृत्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के हाथ में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+