महानदी पर 7 बांध बनाएगी छत्तीसगढ़ सरकार
एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि बांध से रायगढ़ और जांजगिर-चंपा जिले में खड़े हो रहे उद्योगों और खास तौर पर बिजली संयंत्रों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
सात बांधों में से चार बांध जांजगिर-चंपा, दो रायगढ़ और एक रायपुर जिले में तैयार किया जाएगा।
अधिकारी ने कहा कि उद्योगों को पानी की आपूर्ति शुरू होने पर सरकार को कर से सलाना 628 करोड़ रुपये हासिल होंगे। आपूर्ति शुरू होने में तीन साल लगेंगे।
औद्योगिक विभाग के अधिकारी ने कहा कि इस क्षेत्र में करीब 40 ताप विद्युत संयंत्र लगाए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications