डी. राजा की माता के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक
नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ नेता डी. राजा की माता के निधन पर शोक प्रकट किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में उन्होंने कहा, "मैं आपकी माता के निधन की सूचना पाकर दुखी हूं। मेरी शोक संवेदना को स्वीकार करें। ईश्वर आपको अपूरणीय क्षति से उबरने में शक्ति प्रदान करें।"
उल्लेखनीय है कि राजा की माता नयागम (88) का निधन शुक्रवार को तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में हुआ। उनका अंतिम संस्कार वेल्लोर जिले के पल्लीकोंडा के समीप चितातूर गांव में शनिवार को किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications