बिहार के किसानों ने भूमि के लिए अधिक मुआवजा मांगा
पुलिस के साथ झड़प में करीब दर्जन भर किसान घायल हो गए। एक किसान की मौत होने की भी सूचना है, जिला प्रशासन ने हालांकि इससे इंकार किया है।
एनटीपीसी, जिसे पहले राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम नाम से जाना जाता था, नबीनगर में 660 मेगावाट की तीन ताप विद्युत परियोजना स्थापित कर रही है। परियोजना के लिए कम्पनी को 2,800 एकड़ भूमि की जरूरत है।
गुस्साए किसानों के एक समूह ने अंकोढ़ा रेलवे स्टेशन में भी आग लगा दिया। इस पर पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया।
विस्थापित किसान मजदूर संघर्ष समिति के सचिव अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि इस माह के शुरू में राज्य सरकार ने वादा किया था कि उपजाऊ भूमि पर कोई उद्योग नहीं लगाया जाएगा।
परियोजना से विस्थापित होने वाले किसानों ने इस माह के शुरू में भूमि की उर्वरता का मूल्यांकन करवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा था।
मौजूदा नियमों के मुताबिक एनटीपीसी अधिग्रिहित भूमि के लिए प्रति एकड़ 5.50-7 लाख रुपये का भुगतान करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications