नर्मदा में नाव पलटी, 4 की मौत (लीड-1)
जबलपुर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी में नाव पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग लापता हैं।
जानकारी के मुताबिक मकर संक्रांति के मौके पर बड़ी तादाद में लोग नर्मदा नदी के ग्वारीघाट पर स्नान करने पहुंचे थे। इन्हीं में से कुछ लोग नाव की सवारी कर रहे थे। नाव जब बीच नदी में पहुंची तब उसका संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई। नाव में कुल 23 लोग सवार थे। इनमें से 17 लोगों को बचा लिया गया है, मगर चार लोगों की मौत हो गई।
पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक इस हादसे में सूरज यादव (28), राजेश भारद्वाज (26), वीरेंद्र सिंह ठाकुर (20) और सपना विश्वकर्मा (दो वर्ष) की मौत हो गई है, जबकि दो लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।
बताया गया है कि जिस स्थान पर नाव पलटी है, वहां गहराई काफी अधिक है और पानी का प्रवाह तेज है। यही वजह है कि राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी आ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications