सुजलॉन को मिला स्टर्लिग एग्रो का ठेका
देश की सबसे बड़ी पवन चक्की निर्माता कम्पनी सुजलॉन ने स्टर्लिग एग्रो की राजस्थान की परियोजना के लिए पहले भी उपकरणों की आपूर्ति की है।
स्टर्लिग एग्रो कर्नाटक और मध्य प्रदेश में भी पवन ऊर्जा उत्पादन संयंत्र लगा रही है, जिसकी शुरुआत के बाद कम्पनी की कुल पवन ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़कर 25 मेगावाट हो जाएगी।
स्टर्लिग एग्रो इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक कुलदीप सलुजा ने एक बयान में देश में नवीन ऊर्जा बाजार के भविष्य पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दस वर्ष की अवधि में देश का कुल पवन ऊर्जा बाजार 50 मेगावाट प्रति वर्ष से बढ़कर आज 2,000 मेगावाट प्रतिवर्ष हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications