उन्नत इंटरनेट प्रोटोकॉल लागू करने के लिए बनेगी समिति
दूरसंचार मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक आईपीवी6 के कार्यान्वयन से आईपीवी4 में सूचीबद्ध इंटरनेट डोमेन की क्षमता का भी विस्तार होगा।
समिति गठित करने का फैसला आईपीवी6 के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए मंत्रालय के केंद्रीय और क्षेत्रीय अधिकारियों की एक बैठक में लिया गया। बैठक में आईपीवी6 को लागू करने से सम्बंधित सुरक्षा और कानूनी पहलू पर भी विचार किया गया।
पिछले साल दूरसंचार विभाग द्वारा बनाई गई योजना के मुताबिक मार्च 2012 तक सभी सरकारी विभागों में आईपीवी6 को लागू करना तय किया गया था।
अमेरिका, यूरोपीय संघ और जापान जैसे कुछ देशों में भी नये प्रोटोकॉल को अपनाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications