प्रवासी भारतीयों के लिए गोवा बन सकता है महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल

अमेरिका के अटलांटा के होटल ओनर्स एसोसिएशन (एएएचओए) के प्रवक्ता सी. के. पटेल ने संवाददाताओं से कहा कि हर साल कुछ दिनों के अवकाश के लिए भारत आने वाले इन प्रवासी भारतीयों की एक बड़ी तादाद को कुछ दिनों के लिए गोवा की ओर मोड़ने के लिए विभिन्न पहलुओं पर बात जारी है।

उन्होंने कहा कि हर साल बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय अपने सगे सम्बंधियों से मिलने के लिए भारत आते हैं। वे उन्हें कुछ दिन गोवा में बिताने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

गोवा में निवेश के विभिन्न अवसरों का पता लगाने के लिए एएएचओए का एक 34 सदस्यीय दल यहां आया हुआ है। दल पर्यटन विभाग के अधिकारियों से भी बात कर रहा है।

अमेरिकी सरकार के पर्यटन सम्बंधी सलाहकार बोर्ड के एक महत्वपूर्ण सदस्य पटेल ने कहा कि वे अमेरिकी सरकार को भारतीय पर्यटकों के लिए वीसा नियमों में ढील देने के लिए तैयार करेंगे और भारत सरकार से भी इसी तरह के कदम की आशा करते हैं।

एएएचओए पूरे अमेरिका के करीब 10,000 होटल मालिकों का संगठन है।

संगठन के अध्यक्ष फ्रेड स्क्वोर्ट्ज ने कहा कि इंटरनेट माध्यम से वे प्रवासी भारतीयों की एक बड़ी तादाद को गोवा आने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने भी गोवा को एक महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए पहल की है।

पर्यटन निदेशक स्वप्निल नाइक के मुताबिक पर्यटन विभाग इसके लिए अमेरिका में एक रोड शो भी करने जा रहा है। इस रोड शो की सफलता के लिए पर्यटन विभाग ने एएएचओए से भी सहयोग मांगा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+