सिटी बैंक ग्राहकों के नुकसान की भरपाई करेगा
बयान में कहा गया कि इस प्रक्रिया को पूरा करने में कुछ वक्त लगेगा। बैंक ने ग्राहकों को धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।
बैंक ने कहा कि वह लगातार प्रभावित ग्राहकों से सम्पर्क बनाए हुए है और ग्राहकों के हित का ध्यान रखेगा।
सिटी बैंक की गुड़गांव शाखा के एक रिलेशनशिप मैनेजर शिवराज पुरी ने कथित तौर पर जाली दस्तावेजों के सहारे अधिक मुनाफा देने वाली झूठी योजनाओं का हवाला देकर निवेशकों को उनके फर्जी खातों में करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए लुभाया था।
मामले की छानबीन जारी है। मुख्य आरोपी पुरी पुलिस हिरासत में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications