पेट्रोल की कीमत में 2.50 रुपये की वृद्धि
देश की सबसे बड़ी तेल विक्रेता कम्पनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने अपनी दर में 2.50 रुपये की वृद्धि की है। दूसरी कम्पनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने अपने पेट्रोल की दर में 2.54 रुपये वृद्धि की है। जबकि भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) ने कीमत में 2.53 रुपये की वृद्धि की है।
कीमतों में वृद्धि के बाद आईओसी के पेट्रोल पम्प पर रविवार से पेट्रोल 58.37 रुपये प्रति लीटर, जबकि एचपीसीएल और बीपीसीएल के पेट्रोल पम्प पर यह 58.39 रुपये प्रति लीटर दर से मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications