छत्तीसगढ़ में 2 नाबालिग लड़कियों की जलकर मौत
रायपुर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के एक घर में लगी आग से दो नाबालिग लड़कियों की जलकर मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
पुलिस ने बताया कि रानीदहरा गांव में सुबह के वक्त यह हादसा हुआ। यह गांव रायपुर से करीब 220 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
पुलिस के मुताबिक झोपड़ी में सीमा (4) और श्यामवती (8) अपने दादा (70) के साथ सो रही थीं। इन्होंने ठंड से बचने के लिए शायद घर में आग जलाई थी। इस आग ने घर को चपेट में ले लिया।
पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया, "दोनों लड़कियों की मौत हो चुकी है। बुजुर्ग 85 प्रतिशत जला है और वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications