उप्र में सर्दी से थोड़ी राहत, ठंड से 3 मरे
लखनऊ, 15 जनवरी (आईएएनएस)। राजधानी लखनऊ सहित समूचे उत्तर प्रदेश में धूप खिलने से लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की। दिन और रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश में ठंड से तीन और लोगों की मौत के साथ अब तक 128 मौतें हो चुकी हैं।
राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन बढ़ने के बाद धूप निकल आई। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मेरठ सबसे सर्द स्थान रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक है।
इसके अलावा इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री और वाराणसी का 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
शनिवार को प्रदेश के भदोही में सर्दी से महराजगंज में एक तथा ठंड से भदोही और देविरया में एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications